उत्तराखंड में 8 तक बढ़ा कोरोना कर्फ़्यू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

सुबह 8 से 1 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

देहरादून, 31 मई 2021। गढ़ निनाद ब्यूरो। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को आठ जून तक बढ़ा दिया गया है। 

उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में अब आठ जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। नये आदेश के अनुसार अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। 

  • 1 और 5 जून को परचून की दुकानें खुलेंगी। 
  • केवल 1 जून को स्टेशनरी की दुकानें भी खुलेंगी।

वहीं प्रदेश में फल-सब्जी, मांस-मछली, दूध की दुकानें, बेकरी अब सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। अब तक यह समय सीमा सुबह आठ से 11 बजे तक थी। परचून की दुकानें एक और पांच जून को खुलेंगी। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की खरीद को आवाजाही की छूट रहेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!