वन विभाग की 500 बीघा जमीन अभिलेखों में खुर्दबुर्द करने का आरोपी पूर्व वन क्षेत्राधिकारी गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। अपराध अनुसंधान विभाग सेक्टर देहरादून (सीबी सीआईडी) ने 2002 में दर्ज एक मामले में वन विभाग की 500 बीघा जमीन को जेड ए से नॉन जेड ए में परिवर्तित कर अभिलेखों में कूट रचना करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

बता दें कि सीबी संख्या 13/ 2002 जो कि सेक्टर देहरादून में प्रचलित है वादी श्री जयपाल सिंह पूर्व तहसीलदार जनपद हरिद्वार द्वारा दिनांक 20 अप्रैल 2001 को थाना ज्वालापुर हरिद्वार पर पंजीकृत अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 140 /2001 धारा 420 467 /468/ 471 /120 बी आईपीसी में कुल 11 लोगों को नामजद किया गया था।  

जिसमें जनपद हरिद्वार में देवपुरा में वन विभाग की लगभग 500 बीघा जमीन को जेड ए से नॉन जेड ए में परिवर्तित कर अभिलेखों में कूट रचना की गई थी व अपराधियों को कब्जा करने दिया गया था। जिसमें सेक्टर द्वारा अभियुक्त गण के विरुद्ध विवेचना कर वन विभाग उत्तर प्रदेश शासन से अनुमति प्राप्त की गई थी।

टीम ने दिनांक 17 जून 2021 को अभियुक्त आर.पी गुप्ता पुत्र छोटेलाल निवासी कुम्हारण टोला गोला गोकरण नाथ जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश पूर्व वन क्षेत्राधिकारी हरिद्वार को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। जिसको आज माननीय न्यायालय हरिद्वार के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम में निरीक्षक राकेश कुमार (विवेचक) कांस्टेबल रामकिशोर, कांस्टेबल  हरमिंदर सिंह व कांस्टेबल विनोद शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!