डीएम ने हर्षिल में मास्टर प्लान के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी । जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने  पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर्षिल में मास्टर प्लान के अंर्तगत किए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पर्यटन समेत कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने आरईएस विभाग को शीघ्र ही बाजार में स्ट्रीट लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा अवगत कराया गया कि हर्षिल में ओपन बिजली की तारों को भूमिगत कर दिया गया है। वहीं जल संस्थान द्वारा बताया गया कि पेयजल लाइनों को व्यवस्थित ढंग से भूमिगत किए जाने की कार्यवाही गतिमान है शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। 

हर्षिल में लेक निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि हर्षिल टूरिज्म के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसलिए समय रहते निर्माण कार्यों को तीव्र गति के साथ पूर्ण कर लिए जाय।

बैठक में पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, डीएफओ पुनीत तोमर, सीडीओ गौरव कुमार,परियोजना निदेशक संजय सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि राजेन्द्र सिंह खत्री, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश खत्री सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!