Ad image

Breaking: मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को कोविड की थर्ड वेब से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों के साथ कोविड को लेकर वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक की। साथ ही संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को भी परखा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी जनपदों से कोविड महामारी के नियंत्रण एवं टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए जनपदों की चिकित्सा इकाइयों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन बैड, आई.सी.यू बेड की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड की थर्ड वेब से पहले तैयारी का जो समय मिला है, इस दौरान सभी व्यवस्थाएं कर ली जाएं।

उन्होंने कहा कि सीएचसी स्तर पर भी कोविड केयर सेंटर बनाए जाय। देहरादून एवं हल्द्वानी में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की सुविधा को और बढ़ाना होगा। देहरादून और हल्द्वानी में कोविड के पीक पर मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि होती है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के अनुरूप मेडिसिन एवं मास्क एवं उपकरणों आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशाओं के माध्यम से सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन आदि का वितरण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी टेस्टिंग की व्यवस्था की जाए। माइक्रो कंटेनमेंट जोन एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को लगातार जारी रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन को और अधिक गति देने के लिए लगातार लोगों को प्रेरित किया जाए। जिन दिव्यांगों एवं बुजुर्गों का अभी टीकाकरण नहीं हुआ उनके लिए कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाए। 

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने भविष्य में लॉकडाउन खुलने के दृष्टिगत भीड़ बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए बॉर्डर पर टेस्टिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। एंट्री प्वाइंट में टेस्टिंग आदि की व्यवस्था की अद्यतन जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का अनुपालन की व्यवस्था चाक चौबन्द की जाए। उन्होंने कहा कि आइवरमैक्टिन का डिस्ट्रीब्यूशन 30 जून तक अवश्य पूर्ण कर लिया जाय। 

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी जे. सुन्द्रियाल, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर अरविन्द सिंह ह्यांकी, गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, सभी जिलाधिकारी, एसएसपी एवं सीएमओ उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!