2022 में कांग्रेस की सरकार आने पर ही विकास का पहिया आगे बढ़ेगा-प्रीतम सिंह

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद द्वारा घनसाली में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित दिव्यांग शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने शिविर में दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, कान की मशीन, छड़ी, बैसाखी और चश्मे वितरित किए।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि दिव्यांग अपने कौशल से हर क्षेत्र में आगे हैं, जरूरत है तो सिर्फ उनके मनोबल को बढ़ाने की। कहा कि दिव्यांगजन अपने मन में किसी प्रकार का भेदभाव और कटुता का भाव न लाए। कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो दिव्यांगों के पुनर्वास, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए कारगर नीति तैयार करेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के विकास के लिए हर क्षण जनता के साथ खड़ी है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जनता से जो वादे किए वह पूरे नहीं किए। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है और यह सरकार मौन है। कहा कि 2022 के चुनाव में जनता कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए बैठी है और कांग्रेस निश्चित तौर पर सरकार बनाएगी।

जस मौके पर पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी ने कहा कि साढ़े चार साल में प्रदेश सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी की है। कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत सड़कों और पुलों का निर्माण ठप है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा है। 

इस मौके पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मंगोरिया, आयोजक मकान लाल बेसरियाल, पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, विक्रम सिंह नेगी, याकूब सिद्दिकी, धनीलाल शाह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार, हिमांशु बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे। 

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष के चंबा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।  इस मौके पर टिहरी नगर  पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, एकता मंच के संयोजक व प्रदेश कांग्रेस के सदस्य आकाश कृशाली, नरेंद्र रमोला, राजेश्वर बडोनी, शक्ति प्रसाद जोशी समेत वडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!