Ad image

राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल मे प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस बडे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। 

प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत महाविद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रगान तथा वीर शहीदो को नमन किया गया। तत्पश्चात डॉ० आराधना बंधानी द्वारा उच्च शिक्षा निदेशालय से प्रेषित संदेश सुनाया गया। 

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि देश की आजादी में वीर पुरुषों, शहीदो तथा सभी धर्मों व वर्गों के लोगों का योगदान रहा है। उन्होंने सबको अपने कार्य के प्रति समर्पित, उत्तम आचरण, नैतिक मूल्य, स्वच्छ जीवन शैली व आज्ञाकारी होने का भी संदेश दिया। महाविद्यालय परिसर मे समस्त प्राध्यापको तथा कर्मचारियो द्वारा स्वच्छता अभियान एवं पौध रोपण किया गया। 

इस उपलक्ष मे प्राध्यापक वर्ग से डॉ० अजय कुमार सिंह, डॉ० विजय राज उनियाल, डॉ० आराधना बंधानी, डॉ० अमित कुमार सिंह, डॉ० प्रमोद सिंह रावत, डॉ० नेपाल सिंह, डॉ० बबीता बंटवाया, डॉ० भरत गिरी गोसाई, डॉ० छत्र सिंह कठायत, डॉ० अनुपम रावत एवं कर्मचारी वर्ग से श्री अजीत नेगी, श्री अंकित रावत द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गये। 

कार्यक्रम मे अतिथि के रुप मे श्री समर विजय नेगी (वरिष्ठ प्रवक्ता) द्वारा अपने विचार रखे गये। राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से कार्यक्रम मे अमित, आशीष, सीता, गीता एवं किरन सजवान ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ० भरत गिरी गोसाई द्वारा स्वरचित कविता ‘शहीद’ प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० आराधना बंधानी द्वारा किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!