विविध न्यूज़

संत महात्मा भगवान के पोस्टमैन का रुप – रसिक महाराज

Please click to share News

खबर को सुनें

चंडीगढ़। सेक्टर 56 में आयोजित मासिक सत्संग कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए बद्रीनाथ उतराखण्ड के सन्त स्वामी रसिक महाराज ने बताया कि भगवान ने सृष्टी की रचना करके मनुष्य को अपने जन्म को सार्थक करने का मौका दिया है। ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता। कई पुण्यकर्मों के उदय के बाद मनुष्य जीवन प्राप्त होता है। हमें उसे सार्थक करने के लिए अच्छे कार्यों में लगाना चाहिए।

मनुष्य को अगर भगवान को पाने की इच्छा है तो उसे भगवान के पास आना पड़ता है। ईश्वर की भक्ति हृदय से करना पड़ती है, उनको हृदय से पुकारोंगे, चरणों में श्रद्धा से झुकोगे तो वे तुम्हारे रोम-रोम में बस जाएँगे। अतः भगवान की भक्ति आत्मानुभूति के साथ, उन्हें हृदय में बैठाकर उनके मार्ग पर चलना ही है।

मुनि-संत तो आपके बीच भगवान का पोस्टमैन बनकर आते हैं, जिस प्रकार पोस्टमैन किसी की लिखी हुई चिठ्ठी बिना उसमें कुछ लिखा-पढ़ी, अपनी तरफ से नहीं जोड़ता है, उसी प्रकार मुनि भी जो धर्मोपदेश आपको देते रहते हैं, वह धर्मग्रंथों में से ही लिए गए हैं। इस अवसर पर आयोजक अव्वल सिंह विष्ट, सुशीला देवी, पुष्पा जुन्तवान , अरुण सिंह, अर्चना , मकान सिंह, विमल उपाध्याय, साध्वी माँ देवेश्वरी एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!