राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती पर चलाया साफ सफाई अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ीखाल। अटल उत्कृष्ट एस एस जी पी जी राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पौड़ी खाल टिहरी गढ़वाल में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जयंती एव भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास मनाई गई।

कोविड-19 एसओपी का पालन करते हुए प्रधानाचार्य श्री पी एस कठैत ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री नीरज कुमार शाही ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी शिक्षक कर्मचारियों छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर शिक्षकों छात्र छात्राओं द्वारा श्री जगत बसु डिमरी प्रवक्ता संस्कृत के निर्देशन में राम धुन भजन गाया गया। कला शिक्षक डॉ अजय जोशी के निर्देशन में चित्रकला प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री नीरज शाही,श्रीमती संतोष पेटवाल पूनम चौहान के निर्देशन में विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। 

इस मौके पर बच्चों को चॉकलेट वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यालय में स्वच्छता अभियान पूरे माह चलाया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!