Ad image

उजपा व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी । उजपा केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दिनेश धनै के अनुमोदन के पश्चात उत्तराखंड जनएकता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय बहुगुणा ने केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै एवं जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी की उपस्थिति में 58 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। 

जिला कार्यकारिणी में रणवीर सिंह मल्ल, विक्रम सिंह रावत, कर्म सिंह तोपवाल, अब्दुल अतीक, शशिभूषण भट्ट, दिनेश उनियाल, युद्धवीर रावत, गंगाधर चमोली, राजेन्द्र सिंह भण्डारी,आशा भट्ट, चतर सिंह धनौला, विनोद सजवाण को संरक्षक बनाया गया है।

जबकि गुरु प्रसाद लसियाल, गौरव डोभाल, आनंद सिंह तोपवाल, शिव प्रसाद उनियाल, विनोद जड़धारी, उत्तम सिंह नेगी, अब्दुल सफीक उपाध्यक्ष, विजेन्द्र सिंह राणा,दीपक राणा, प्रवीन मखलोगा, अंजना बहुगुणा, नरेश बडोनी को जिला महासचिव, महिपाल सजवाण, अनिता रावत, शांति कैंतुरा, संजय चौहान को  जिला सचिव बनाया है।

इसके अलावा जिला संयुक्त सचिव दिनेश मखलोगा,चतर सिंह नेगी, प्रदीप कोठारी को संयुक्त सचिव तथा टी0के0 बिजल्वाण कोषाध्यक्ष, रवि मैठाणी,असद अली, रविन्द्र चौहान, राकेश भट्ट, प्रदीप राणा मीडिया प्रभारी के साथ ही 21 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।

व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय बहुगुणा ने बताया कि कर्मठ एवं जुझारू लोगों को कार्यकारिणी मे जगह दी गई है। हमारा ध्येय  उत्तराखंड जन एकता पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव मे पार्टी और केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धने को भारी बहुमत से जिताने का है । 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!