टिहरी पुलिस के हत्थे चढ़े 2 तस्कर, ढाई लाख कीमती अवैध चरस बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती तृप्ति भट्ट के निर्देशन में पुलिस ने नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की।  09 नवंबर की रात्रि थाना नरेंद्रनगर व थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा एसओजी टीम के साथ मिलकर अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनसे लगभग ढाई लाख रुपये कीमत की अवैध चरस बरामद की गई है।

थाना नरेंद्र नगर पुलिस द्वारा भगत सिंह पंवार पुत्र पूरण सिंह पंवार निवासी ग्राम ठांडी धौंत्री, जनपद उत्तरकाशी को चेकिंग के दौरान नरेंद्र नगर-चंबा मोटर मार्ग पर आगराखाल के समीप भि,न्नू गदेरे के पास से 1850 ग्राम अवैध चरस (कीमत लगभग ₹ 2,10000/-) तथा थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा अमनदीप पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी  मकान नंबर 02 C 1919 E हकीकत नगर थाना सदर जनपद सहारनपुर (यू0पी0) को हर्बल गार्डन ढलवाला से 400 ग्राम अवैध चरस (कीमत लगभग ₹40000) के गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस टीम में थाना नरेंद्र नगर से उ0नि0 लखपत बुटोला, एसओजी प्रभारी,टिहरी गढ़वाल, दीपक रावत चौकी प्रभारी आगराखाल,

योगेंद्र सिंह, हिमांशु चौधरी, एसओजी टि0ग0, कां0 मुकेश पुरी और थाना मुनीकीरेती के उ0नि0 पिंकी तोमर, कां0 अवध नारायण, कां0 विवेक कुमार आदि शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!