Ad image

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी व सांसद रेखा वर्मा ने कहा कांग्रेस के परिवारवाद के चलते नहीं हुआ विकास

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रेखा वर्मा की मौजूदगी में जौनपुर और थौलधार की प्रमुख समेत लगभग 400 लोग भाजपा में शामिल

प्रदेश सहप्रभारी ने टिहरी विधायक की वेबसाइट dhansinghnegi.com को किया लांच 

नई टिहरी। सांसद और भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने आरोप लगाया कि देश के विकास में कांग्रेस का परिवार वाद कहीं न कहीं बाधक रहा है। आज मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पार्टी की रीति और नीतियों पर विश्वास करते हुए हर व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाहता है।

श्रीमती वर्मा नई टिहरी के बहुउद्देशीय भवन में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थीं। सम्मेलन में टिहरी, प्रतापनगर और घनसाली विधानसभा के प्रबुद्ध कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश सहप्रभारी ने टिहरी विधायक की वेबसाइट dhansinghnegi.com को भी लांच किया।

प्रबुद्ध सम्मेलन में धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने थौलधार की ब्लॉक प्रमुख प्रभा बिष्ट, जौनपुर प्रमुख सीता रावत समेत लगभग 400 कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराया। सह प्रभारी ने सबको पुष्प गुच्छ व दुपट्टा भेंट किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 पार के नारे को लेकर मैदान में है। हमें विश्वास है कि यह लक्ष्य हम आसानी से प्राप्त कर लेंगे। कहा कि केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार लगातार जनता के लिए काम कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में हम फिर से भरी बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। टिहरी जिले की 6 की 6 सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने सम्मेलन में आये तमाम कार्यकर्ताओं एवं मुख्य अतिथि का आभार जताया। उन्होंने जिले में चलाए जा रहे पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी ने बूथ स्तर तक पूरी तैयारी कर ली और 2022 में भारी बहुमत से सरकार बनेगी।

इस मौके पर टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!