विभिन्न क्षेत्रों में लगेंगे ‘‘मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना‘‘ के कैंप

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी।  प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिला उद्योग केन्द्र के तहत संचालित ‘‘मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना‘‘ के अन्तर्गत प्राप्त ऐसे आवेदन जो अभिलेख अपूर्ण होने के कारण बैंक स्तर पर लम्बित पड़े हैं उन आवेदनों से सम्बन्धित अभिलेखों को पूर्ण करवाते हुए बैंकों को उपलब्ध कराये जाने के मकसद से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प आयोजित किये जायेगें। 

यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार आगामी 30 नवम्बर को लम्बगांव, 2 दिसम्बर को घनसाली एवं 4 दिसम्बर को ढालवाला में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना कैम्प आयोजित किये जायेगें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को कैम्प आयोजन से सम्बन्धित सभी आवश्यक कार्यवाही एवं तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

एक अन्य बयान में निदेशक आरसेटी ने बताया कि 25 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक विकास खण्ड देवप्रयाग की ग्राम सभा उनाना में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!