Ad image

शहीद सम्मान यात्रा का गजा में हुआ भव्य स्वागत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गजा से डीपी उनियाल।। शहीद सम्मान यात्रा गजा पहुंचते ही पूर्व सैनिकों व सामाजिक सरोकारों के लोगों ने किया भव्य स्वागत । शहीद सैनिक सम्मान यात्रा के गजा नगर पंचायत में पहुंचते ही पूर्व सैनिकों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने भव्य स्वागत किया । गजा में सैनिक सम्मान रथ के पहुंचने का इंतजार सुबह से ही किया जा रहा था । पूर्व सैनिकों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों को जैसे ही पता चला कि शहीद सैनिकों के घरों से मिट्टी लेने के लिए रथ गजा से होते हुए खांड , फिपलटी व उसके बाद जगेठी , खाल खंडकरी से होकर जायेगा तो अनेक गणमान्य लोग गजा में शहीद बेलमति चौहान चौक में इकट्ठा हुए ।

स्वागत करने वालों में पूर्व सैनिक मान सिंह चौहान , ऋषिराम रैदवाण , मंगल सिंह खडवाल , गम्भीर सिंह नेगी , फते सिंह खाती , भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह खाती , वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह खाती , प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल , बीर सिंह असवाल , रघुबीर सिंह खाती , अश्वनी कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

रथ यात्रा दल में विकास खण्ड चम्बा के खंड विकास अधिकारी देवकीनंदन बडोला , अमन सिंह विष्ट ग्रामविकास अधिकारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व अन्य कर्मचारी थे । गजा पहुंचने से पहले ग्राम गैंड तथा उसके बाद खांड व फिपलटी में शहीदों के घर से मिट्टी लाई गई ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!