जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की दिलाई शपथ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी।  जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान ही है जो हमें एक स्वतंत्र देश के एक स्वतंत्र नागरिक की भावना का अनुभव कराता है। 

संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार हमें हमारे अधिकार देते हैं, वहीं इसमें दिए गए मौलिक कर्तव्य हमें अपने दायित्वों की भी याद दिलाते हैं। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  गौरव कुमार,अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, एसडीएम चतर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!