स्वीप के तहत चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी।  सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जनपद भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  जिसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर निरंतर मतदाता जागरूकता पाठ शालाओं का आयोजन कर गांव की महिलाओं को मतदान के महत्व एवं लोकतंत्र में उनकी भागीदारी को लेकर जागरूक किया जा रहा है। 

इसी क्रम में सोमवार को विधानसभा धनोल्टी के ग्राम/बूथ लैदूर में बीएलओ अनीता देवी की उपस्थिति में बूथ मेला/चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें दो दर्जन से अधिक ग्राम वासियों ने प्रतिभाग किया। वहीं बूथ के अंतर्गत ग्राम गवाना व कोलटी में घर-घर जाकर मतदाता पंजीकरण सर्वे, कला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता,  ग्रामीण संगोष्टी, मतदाता जागरूकता रैली महिला चौपाल तथा स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन निर्धारित तिथियों में किया गया। 

इसी प्रकार जनपद भर में स्वीप कार्यक्रम  के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जनमानस/ मतदाता को निरंतर जागरूक किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!