Ad image

पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 7 वें दिन भी जारी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली से लोकेंद्र जोशी की रिपोर्ट –

राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ 23 दिसंबर से अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 7वें दिन भी जारी रही । 

घनसाली एवं बालगंगा तहसील के 33 पटवारी क्षेत्र सभी राजस्व निरीक्षक राजस्व उप निरीक्षक राजस्व अनुसेवक  घनसाली में धरने पर डटे हैं जिससे आम जन मानस भी प्रभावित हो रहा है। और जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

अपनी चार सूत्रीय मांगों राजस्व निरीक्षकों तथा   रजिस्टार कानूनगो के पदों को एकीकृत किए जाने , समान कार्य के लिए समान वेतनमान एवं समान संसाधन दिए जाने के संबंध में, 16 बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण एवं राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन तथा राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली प्रख्यापन आदि मांगों को लेकर आज भी हड़ताल जारी रही। 

राजस्व निरीक्षकों, राजस्व उप निरीक्षकों के साथ राजस्व सेवक संघ की इस बेमियादी हड़ताल से  आम लोगों के आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगो को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

आज धरने  पर बैठने वालों में रमेश गुसाईं, अनिल थपलियाल, सोहन पाल पँवार, विनोद नाथ, जय प्रकाश चमोली, राकेश सेमवाल, भूपेंद्र भंडारी, धीरेंद्र गुसाईं, सुनील धीमान, प्रवीन सिंह रावत, राधा कृष्ण बिजलवान, दिनेश बहुगुणा, खेमराज नगवान चंद्र मोहन विजेंद्र बिष्ट एवं बाल गंगा तहसील से दिनेश नाथ, विनोद नाथ, विनोद सिंह रावत, मनोहर नेगी, मकान सिंह, भूपेंद्र असवाल, प्रमोद गैरोला,श्रीमती विनीता नौटियाल, मंगल लाल, चंद्रवीर नारायण दत्त जोशी, धर्मानंद ममगाईं एवं गब्बर सिंह रावत शामिल हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!