बड़ी खबर: किशोर भाजपा के पाले में, टिहरी से लड़ेंगे चुनाव

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून/नई टिहरी। आखिरकार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूड टिहरी से दो बार विधायक रहे किशोर उपाध्याय ने कमल का दामन थाम लिया है। उपाध्याय के इस फैसले से टिहरी में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।

किशोर उपाध्याय के बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किशोर उपाध्याय का स्वागत किया। जिसके बाद किशोर उपाध्याय टिहरी के लिए रवाना हो गए।

उधर कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। किशोर उपाध्याय का कांग्रेस के साथ 40 साल का रिश्ता रहा है। उपाध्याय दो बार टिहरी से विधायक बने। वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। उनके जाने से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!