Ad image

विधानसभा चुनाव 2022: जांच के दौरान 44 में से 1 नामांकन पत्र रद्द

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में आज जनपद की सभी 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों हेतु नामित रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई है। 

नाम निर्देशन पत्रों की जांच प्रक्रिया के दौरान विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र देवप्रयाग से नामांकन करने वाले सौरभ की आयु पूर्ण न होने के कारण सौरभ द्वारा प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र को रद्द कर दिया है। जबकि अन्य 43 के सही पाए गए।

जनपद की सभी 06 विधानसभा क्षेत्रों हेतु कुल 44 नामांकन पत्र दाखिल किये गये, जिनमें प्रताप नगर से 07, नरेन्द्रनगर से 06, घनसाली से 09, देवप्रयाग से 07, टिहरी से 08 तथा धनोल्टी से 07 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र शामिल हैं। 

नाम निर्देशनों पत्रों की जांच के उपरान्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र देवप्रयाग से नामांकन करने वाले सौरभ की आयु भारतीय संविधानानुसार 25 वर्ष पूर्ण न होने के कारण रिटर्निंग ऑफिसर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र देवप्रयाग ने सौरभ द्वारा प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र को रद्द कर दिया है, जबकि शेष 43 नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!