किशोर के समर्थन में कई कांग्रेसियों ने थामा कमल का दामन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों में पाला बदल का खेल अभी थम नहीं रहा है। जहां एक दल छोड़ दूसरे में शामिल हो रहे कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं स्वागत किया जा रहा है वहीं पहले वाली पार्टी उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर रही है। यह खेल विशेषकर दोनों राष्ट्रीय दलों कांग्रेस और भाजपा में खूब चल रहा है।

आज टिहरी जिले के जाखणीधार में किशोर उपाध्याय के समर्थन में कई कांग्रेसियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा जॉइन की है। इनमें जाखणीधार के पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं, उत्तम नेगी, नरेश बलोदी के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने सभी को फूल मालाएँ पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर भाजपा के टिहरी विधानसभा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने कहा कि पीएम मोदी की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास से प्रभावित होकर समाज के प्रतिष्ठित लोग आज भाजपा में शामिल हुए हैं।

उधर टिहरी पहुंचे कांग्रेस के सह प्रभारी राजेश धर्माणी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने 8 लोगों को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!