खराब मौसम के चलते एक-दो दिन यात्रा टालने की अपील

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के क्रम में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज 03 एवं 04 फरवरी, 2022 को जनपद क्षेत्रान्तर्गत हो रही लगातार बारिश एवं ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात होने की सम्भावना को देखते हुए जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। 

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि बर्फ से ढकी सड़कों से तत्काल बर्फ को हटाने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, ताकि आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रास्ते में फंसे यात्रियों हेतु भोजन, पेयजल, ठहरने तथा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं यात्रियों से खराब मौसम के चलते एक-दो दिन अपनी यात्रा टालने की अपेक्षा की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!