प्रचंड बहुमत का जनादेश देने के लिए राज्य की जनता का जताया आभार

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। 10 मार्च को आये चुनाव परिणाम में प्रचंड बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री समेत पूरे मंत्रिमंडल ने राज्य की जनता को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज 11 मार्च को मंत्रिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर विश्वास व्यक्त करने व  प्रचंड बहुमत देने के लिए जनता का धन्यवाद किया। धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के लिए भी हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड में संचालित हो रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं के सफल संचालन के लिये प्रधानमंत्री मोदी एवं भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। भारत सरकार द्वारा राज्य में चारधाम सड़क परियोजना, चार धाम रेल नेटवर्क, श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना, भारतमाला सड़क परियोजना सहित प्रदेश हित में एक लाख करोड़ से अधिक धनराशि की विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति देने एवं उन्हें प्रारंभ करने हेतु भी आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने जन कल्याणार्थ राज्य में संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहयोग देने के लिए मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधायकों, प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया।

Share This Article
error: Content is protected !!