नदी में डूबती महिला के लिए देवदूत बनी पुलिस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी/मुनिकीरेती। गगा नदी में डूब रही पंजाब की महिला के लिए देवदूत बनी टिहरी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला की जान बचाई। परिजनों नें टिहरी पुलिस का आभार जताते हुए व्यक्त किया।
**गंगा नदी में डेंजर जोनों का चिन्हीकरण कर टिहरी पुलिस ने जनता को किया जागरूक **

गंगा नदी में पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के स्नान के दौरान डूबने/बहने की लगातार बढ़ रही घटनाओं के दृष्टिगत आज शुक्रवार को चार सदस्य दल नावघाट मुनिकीरेती पर स्नान करने के लिए पंजाब से आए थे जिसमें एक महिला गंगा स्नान करते समय गंगा नदी के तेज बहाव में आ गई । घाट पर चीख-पुकार सुनकर मौके पर तैनात जल पुलिस कर्मचारियों के द्वारा तत्परता से रेस्क्यू कर महिला को बचा लिया गया। रेस्क्यू की गई महिला का नाम *प्रिया पत्नी हरकेश कुमार उम्र 37 वर्ष निवासी सेक्टर 4B रामनगर मंडी गोविंदगढ़ फतेहगढ़ साहिब पंजाब के द्वरा पुलिस रेस्क्यु टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया गया।
रेस्क्यू टीम में आरक्षी- सुभाष ध्यानी और गोताखोर- महेंद्र चौधरी शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!