अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जीआईटीआई नई टिहरी में छात्र छात्राओं ने किया योगाभ्यास

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जीआईटीआई नई टिहरी में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने योगाभ्यास किया। 

जीआईटीआई में योगाभ्यास करते छात्र छात्राएं

इस दौरान शिक्षक ममता पंवार, अमित प्रसाद बहुगुणा व मेजर सिंह पुंडीर आदि योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व और योग किस तरह से रोजगार के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए मददगार साबित हो सकता है पर विचार व्यक्त किए गये।

कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसन- ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, भुजंगासन, नौकासन, इत्यादि तथा नाड़ीशोधन, कपालभाति, शीतली, भ्रामरी, प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया गया।

इस मौके पर जीआईटीआई के सभी ट्रेडों के छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!