हिंडोलाखाल दिव्यांग शिविर में बनाए गए विभिन्न प्रमाणपत्र

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी/हिंडोला खाल। राजकीय इंटर कॉलेज हिंडोला खाल में समाज कल्याण विभाग, रैफल संस्थान तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मानसिक दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 70 मानसिक दिव्यांग प्रमाण पत्र,10 ईएनटी, 15 नेत्र प्रमाण पत्र, 20 हड्डी रोग के प्रमाण पत्र बनाए गए।

शिविर में मौजूद स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि सरकार की सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाने चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।

शिविर में रैफल संस्थान से लता चमोली (मानसिक विशेषज्ञ) गंगा देवी (मानसिक विशेषज्ञ) मधु रावत (मानसिक विशेषज्ञ) समाज कल्याण से जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीषा तिवारी, दयाल सिंह चौहान, नरेश चौहान तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ अमित राय, डॉ नीरज राय तथा दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से मोहन रावत उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!