big breaking: एस डी आर एफ ने कांगड़ा घाट हरिद्वार में 2 कावड़ियों को डूबने से बचाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार। आज सायंकाल के समय कुछ कावड़िये कांगड़ा घाट में नहाने के लिए उतरे तभी पानी के बहाव में 2 कावड़िये बह गए। उन्हें बहते हुए देख आस पास मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई।

कांवड़ियों को बचाने नदी में कूदे sdrf के जवान

मौके पर उपस्थित एस डी आर एफ के तैराक जितेंद्र सिंह व शिभम ने नदी में कूद लगाकर दोनों कावड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला ।
एसडीआरएफ ने कांवड़िए भोला मंगल पुत्र श्री घनश्याम उम्र -33 साल, निवासी दिल्ली तथा जतिन शर्मा पुत्र श्री राजू शर्मा उम्र – 24 साल,निवासी – दिल्ली को डूबने से बचाया।

एस डी आर एफ रेस्क्यु टीम में जितेंद्र सिंह, शिवम, अनूप रावत व अनिल कोठियाल शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!