जल संस्थान को मिले नये टैंकर को विधायक किशोर उपाध्याय ने पूजा अर्चना के बाद किया रवाना

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जल संस्थान नई टिहरी ने स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय के प्रयास से खनिज फाउंडेशन से मिली 18 लाख की धनराशि से 6 हजार लीटर का पेयजल टैंकर खरीदा है। नये टैंकर को टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने पूजा-अर्चना के बाद जनता को समर्पित करते हुये रवाना किया। 

इस मौके पर टिहरी विधायक उपाध्याय ने कहा कि नये टैंकर के मिलने से संस्थान को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने में निश्चित तौर पर  सुविधा होगी। 

इस मौके पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सतीश चन्द्र नौटियाल ने कहा कि 

ग्रीष्मकाल में पेयजल स्रोतों का स्राव अत्यधिक कम हो जाने के कारण टिहरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों / कस्बों / शहरों में पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता है, जिसके कारण प्रतिवर्ष विभाग द्वारा अनुबंधित ठेकेदारों के माध्यम से पेयजल टैंकरों द्वारा जलापूर्ति की जाती है। पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए जिला खनिज फाउंडेशन न्यास, टिहरी गढ़वाल के द्वारा इस शाखा को धनराशि 18.00 लाख प्राप्त हुये है। जिसके क्रम में इस शाखा द्वारा 6000 लीटर का एक पेयजल टैंकर GeM Portal के माध्यम से क्रय किया गया है, जिसका उद्घाटन  आज टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा किया गया है।

अधिशासी अभियंता जल संस्थान सतीश चन्द्र नौटियाल द्वारा विधायक एवं जिलाधिकारी टिहरी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!