Ad image

गोविन्द वल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डॉ सौरभ गहरवार ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

टिहरी गढ़वाल। भारत रत्न पं० गोविन्द वल्लभ पंत जी की जयन्ती को आज जनपद में ‘गौरव दिवस’ के रूप में मनाया गया। शासकीय/अर्द्धशासकीय कार्यालयों, विद्यालयों में भारत रत्न पं० गोविन्द वल्लभ पंत जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा भारत रत्न पं. गोविन्द वल्लभ पंत जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी। जिलाधिकारी ने
पं. गोविन्द वल्लभ पंत जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी, देशभक्त एवं कुशल प्रशासक बताया। पं. गोविन्द वल्लभ पंत जी के लिए देश और कर्तव्य सर्वोपरि रहा। कहा कि हम सबको उनकी कर्तव्यपरायणता से प्रेरणा लेकर देशहित में
सोचकर अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों को कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर वैयक्तिक अधिकारी चन्दन शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आनन्दी लाल, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट सहित जिला कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!