Ad image

हादसा: आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने से घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

डीएम डॉ सौरभ गहरवार ने अस्पताल पहुंच कर महिला का हालचाल जाना

टिहरी गढ़वाल। रविवार की सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे तहसील जाखणीधार के अन्तर्गत ग्राम मन्थल, नंदगांव में एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया।

भवन क्षतिग्रस्त होने से महिला आंशिक रूप से दब गयी। महिला को ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित निकाल दिया गया। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया है।

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते एसडीएम टिहरी, जाखणीधार मय राजस्व टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम मय एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया है। तत्पश्चात घायल महिला मुन्नी देवी पत्नी स्व. सुंदरू, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम मंथल, तहसील जाखणीधार को जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया है। महिला के कंधे और सर पर चोटें आई है, महिला खतरे से बाहर हैं। 

जिला अस्पताल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने घायल महिला का हालचाल जाना तथा संबंधित डॉक्टर को महिला को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने को कहा। इस दौरान एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह सहित डॉक्टर मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!