डीएम ने जनता दरबार में आई अधिकांश शिकायतों का किया निस्तारण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने जनता दरबार में दर्ज कुल 25 शिकायतों में से अधिकांश कस मौके पर निस्तारण किया तथा शेष पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्राप्त शिकायतों में से जिला पंचायत सदस्य, बागी हितेश चौहान व खेमड़ा के ग्रामवासियों द्वारा शिकायत की कि खेमड़ा-कुन्डाली मोटर मार्ग से पानी व मलवा बहता है जिससे चवाद्रंत का रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम टिहरी तथा ईई लोनिवि को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, निवासी ग्राम पंचायत गुल्डी, मनियार खेम सिंह द्वारा उनकी भूमि पर अबैध कब्जा किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम टिहरी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये, ग्राम पंचायत चोपड़ियालगांव, चुरेड़धार निवास हरिकृष्ण ग्राम पंचायत चोपडियालगांव के राजस्व ग्राम चुरेड़धार पटवारी क्षेत्र काणाताल में कुछ भू-विक्रेता एवं विक्रेताओं द्वारा उनकी पुस्तैनी कास्तकारी भूमि पर अतिक्रमण कर खेत एवं बांज के पेड़ो को नुकशान किये जाने तथा विरोध करने पर धमकी देने की शिकायत की गयी जिस जिलाधिकारी ने एसडीएम टिहरी को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
    इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा सीएमओ संजय जैन, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह,  डीएसटीओ साक्षी शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, डीएसओ अरूण वर्मा, डीएचओ पीके त्यागी, डीटीडीओ अतुल भण्डारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!