Ad image

सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में की निशुल्क जांच

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 29 सितम्बर 2022। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज जनपद टिहरी के विभिन् स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए गए जिसमें लगभग 170 से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया। शिविर में ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, डायबिटीज आदि रोगों की निशुल्क जांच की गई।

जिला मुख्यालय नई टिहरी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोहन लाल खंडेलवाल के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया कि जनपद में सेवा का पकवाड़ा पूरे उत्साह और इमानदारी के साथ चला जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज जिला मुख्यालय में भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर स्वास्थ संबंधी लाभ उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित इस पखवाड़े को 2 अक्टूबर तक सफल बनाने की अपील की है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष थपलियाल, जिला मीडिया प्रभारी डॉ प्रमोद उनियाल ,दिनेश भट्ट ,अबरार अहमद ,असगर अली समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!