Ad image

एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम ने टेहरी झील से किया बच्चे का शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी/उत्तरकाशी, 30 सितंबर 2022। एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम चिन्यालीसौड़ को थाना धरासू द्वारा बताया गया कि नागनी में झील के पास एक बच्चा डूब गया है इस सूचना पर टीम मनोज चौहन के नेतृत्व में तुरन्त ही घटनास्थल पर पहुंची ,बताया गया कि नागनी धनपुर गाऊं के कुछ बचे कल शाम को झील के पास नहाने गए थे जिसमें एक बचा डूब गया था जिसका पता आज चला ।

टीम द्वारा राफ्ट व डाइविंग उपकरणों के साथ झील में उतरी , डीप डाइवर प्रदीप नेगी 20 से 25 फ़ीट गहरी झील में उतरकर सर्च कर बच्चे का शव बरामद कर लिया गया टीम द्वारा शव को बाहर निकाला गया। शव स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया गया है। बच्चे का नाम साहिल राणा पुत्र श्री सतीश राणा उम्र 11 बर्ष धनपुर बैंड बड़ेथी चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी है।

एस डी आर एफ टीम में मनोज चौहान टीम लीडर
रमेश उनियाल, प्रदीप नेगी व दीपक रावतशामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!