एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम ने आसन नदी से किया बच्चे का शव बरामद

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 30 सितंबर 2022। आज एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम डाकपत्थर को देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा बताया गया कि सेलाकुई शिव मंदिर के पास आसन नदी में नहाते समय एक बच्चा डूब गया है। इस सूचना पर टीम हेड कॉन्स्टेबल सुरेश तोमर के नेतृत्व में तुरन्त ही घटनास्थल पर पहुंची ।

बताया गया पास इलाके के कुछ बच्चे नहाने गए थे तभी एक बच्चा डूबने लगा ,बच्चों ने तुरंत ही आस पास के लोगों को बताया तब तक बच्चा डूब गया था। टीम तुरंत ही राफ्ट व डाइविंग उपकरणों के साथ झील में उतरी।डीप डाइवर लक्ष्मण सिंह 15 से 25 फ़ीट गहरी झील में उतरकर सर्च कर बच्चे का शव बरामद कर लिया गया टीम द्वारा शव को बाहर निकाला गया व बॉडी बैग में रखकर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया गया ।

बच्चे का नाम हरिआनंद पुत्र श्री राम उम्र 12 बर्ष रसूलपुर बरेली उत्तर प्रदेश जो यहां पर काम किया करते थे।

एस डी आर एफ टीम में सुरेश तोमर टीम लीडर, लक्ष्मण सिंह, विक्रम नेगी, प्रेम सिंह, सुनील तोमर शामिल रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!