Ad image

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर 391 से अधिक लोगों को किया लाभान्वित

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली 11 अक्टूबर,2022। ‘‘अस्पताल जनता के द्वार’’ कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड नंदानगर के सुदूरवर्ती क्षेत्र सितेल में मंगलवार को मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर 391 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जनरल सर्जन, आर्थाे सर्जन, स्त्री व बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन के साथ विभिन्न गैरसंचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 06 मानिसक रोगी एवं 03 दिव्यांगजनों का विशिष्ट पहचान प्रमाण पत्र (यूडीआईडी) और 10 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

स्वास्थ्य शिविर में दूरस्थ गांव क्षेत्र वादुक, गुलाड़ी, आला, जोखना, सितेल आदि स्थानों से पहुॅचे 391 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर शिविर का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों टीम द्वारा सभी पंजीकृत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की। शिविर में 95 हड्डी रोगी, 37 ईएनटी, 60 आंख, 58 बाल रोग, 60 महिला रोग, 20 दंत रोग, 36 रक्त जांच, 54 जनरल सर्जरी, 143 सामान्य रोगों की स्क्रीनिंग की गई। आयुष विंग के द्वारा 85, होमोपैथी के द्वारा 107 लोगो को दवा वितरण की गई। इस दौरान 80 लोगों को कोविड की बूस्टर डोज लगाई गई। शिविर में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्वावस्था, विधवा, दिब्यांग आदि सामाजिक पेंशन योजनाओं के तहत 26 आवेदन पत्र वितरित किए गए।

स्वास्थ्य शिविर में ब्लाक प्रमुख घाट भारती देवी, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ/वरिष्ठ सर्जन डा.राजीव शर्मा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशषज्ञ डा.उमा रानी शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ निर्मल प्रसाद, बाल रोग विशेषज्ञ डा.मानस सक्सेना, ईएनटी सर्जन डा. शिखा भट्ट, दंत चिकित्सक डा.प्रतिभा मधुकर, मानसिक रोग विशेषज डा.नवीन, समाज कल्याण अधिकारी विनोद उनियाल आदि मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!