गुमशुदा बालिका सकुशल की बरामद, परिजनों के उदास चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

अल्मोड़ा 29 अक्टूबर 2022। 28 अक्टूबर 2022 की सांय पुलिस हेल्पलाईन डायल 112 में सूचना प्राप्त हुई कि सोमेश्वर थाना निवासी एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका घर से नाराज होकर कहीं चली गयी है।

श्री प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोडा व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को गुमशुदा बालिका को शीघ्र तलाश हेतु टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया गया।

श्री विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी, थाना सोमेश्वर पुलिस बल द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश शुरू कर दी। 

गठित टीम ने लोगों से  पूछताछ कर cctv के माध्यम से कोसी रोड अल्मोड़ा की तरफ जाना ज्ञात हुआ. काफी खोजबीन के बाद थाना सोमेश्वर पुलिस टीम के अथक प्रयास से गुमशुदा नाबालिग बालिका को महज 02 घंटे के भीतर ही कोसी क्षेत्र से सकुशल बरामद करने में सफलता पायी।   

गुमशुदा  द्वारा बताया गया की घर वालो से नाराज होकर वह दिल्ली को जा रही थी। बालिका को सकुशल पाकर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!