झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 02 नवम्बर, 2022। पंजाब नैशनल बैंक मण्डल कार्यालय नई टिहरी के द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत आज डाईजर से बौराड़ी स्टेडियम तक दौड़ का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा द्धारा झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया।
दौड़ में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें स.वि.म.इ.का.नई टिहरी के छात्र /छात्राओं ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में सुमित उनियाल, आशीष नेगी, अजीत शाह तथा बालिका वर्ग में बबीता नेगी, ईशिका चौहान, सानिध्य ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया, सभी विजेता प्रतिभाशाली छात्र /छात्राओं को मंडल प्रमुख टिहरी राजेंद्र भाटिया द्वारा पुरस्कृत किया गया।
दौड़ कार्यक्रम को सुव्यवस्थित आयोजन हेतु टिहरी पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग का विशेष सहयोग था।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मंडल कार्यालय टिहरी के विपणन अधिकारी संजय सिंह खत्री, सुरज वर्मा, पीटीआई रविन्द्र वर्मा सहित छात्र छात्रायें मौजुद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!