अल्पसंख्यक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी, 18 दिसंबर 2019

आज विश्व अल्पसंख्यक दिवस पर जनपद के थाना एवं चौकी स्तर पर अल्पसंख्यक समुदाय के साथ गोष्ठियों का आयोजन किया गया। चम्बा/नई टिहरी में पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर ने गोष्ठी के दौरान बताया कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

गोष्ठी में अल्पसंख्यक वर्ग को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों, तथा अल्पसंख्यक वर्ग की सुरक्षा आदि के संबंध में उत्तराखंड पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही तथा जागरूकता कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग तथा उत्तराखंड पुलिस द्वारा अल्पसंख्यकों की जन चेतना कार्यक्रम के संबंध में प्रकाशित पुस्तिका वितरित करते हुए गोष्ठी का समापन किया गया।

Share This Article
error: Content is protected !!