आइटीबीपी की साइकिल रेस प्रतियोगिता सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 नवंबर 2022। 23 वीं वाहिनी आइटीबीपी सीमाद्वार के द्वारा इंटर फ्रंटियर क्लस्टर मीट में 40 km MTB कंपटीशन करवाया गया जिसमें श्री पीयूष पुष्कर सेनानी, व अधिकारी 23 वाहिनी आइटीबीपी सीमाद्वा’र उपस्थित रहे। एसडीआरएफ,उत्तराखंड पुलिस थाना लक्ष्मण झूला की उपस्थिति में इसको ऑर्गेनाइज करवाया गया। जिसमें कुल पांच टीमों के 48 प्रतिभागियों ने 40 किलोमीटर की इस प्रतियोगिता को पशुलोक बैराज से रतापानी और वापस पशुलोक बैराज पर समाप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान टीम द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कुछ प्रतिभागी जो कि चोटिल हो गए थे उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पुनः गंतव्य स्थान हेतु रवाना किया गया।

इस मौके पर एसडीआरएफ टीम में इंस्पेक्टर कविंदर सजवान ,मुख्य आरक्षी ललित जोशी, आरक्षी मातबर सिंह ,जितेंद्र सिंह ,अजय सिंह ,राजेंद्र नाथ ,सुमित नेगी, पैरामेडिक्स अमित सैनी चालक विनोद कुमार मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!