Ad image

न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए अधिवक्ताओं ने दिया धरना

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, घनसाली 17 नवंबर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर, एवं जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के निर्देशों पर घनसाली में सभी अधिवक्ता आज न्यायिक कार्यों से बिरत रहते हुए सभी अधिवक्ताओं के द्वारा न्यायालय परिसर में धरना दिया।
आपको बताते चलें कि, उत्तराखंड राज्य भर, न्यायिक अधिकारियों के द्वारा,अधिवक्ताओं,के साथ गरिमा पूर्ण ब्यवहार न किए जाने एवं न्यायिक कार्यों में सहयोग न किए जाने के संबंध में उत्तराखंड बार कौंसिल नैनीताल के द्वारा आज 17 नवम्बर को पूरे उत्तराखंड के साथ घनसाली टिहरी गढ़वाल में भी अधिवक्ताओं के द्वारा न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर धरना दिया गया।अधिवक्ताओं में प्रेम सिंह नेगी, सुशील देव सुरीरा,लोकेंद्र जोशी, पुरषोत्तम सिंह बिष्ट, राजेंद्र रतूड़ी एवं विपिन सिंह सतपाल सिंह मियां रहे। केशर सिंह, विनोद जोशी एवं बद्री नाथ आदि रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!