Ad image

टिहरी प्रीमियर लीग’ के दूसरे संस्करण की ट्रॉफी हुई लॉन्च

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 दिसम्बर। डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-टिहरी गढ़वाल, एवम सम्राट क्रिकेट एकेडमी के सयुक्त तत्वाधान में गांधी स्टेडियम बौराड़ी में अगले सप्ताह से जनपद स्तरीय ‘टिहरी प्रीमियर लीग’ के दूसरे संस्करण का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया।

जिसकी ट्रॉफी आज मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख खेम सिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि उमेशचरण गुसाईं-पूर्व पालिका अध्यक्ष , कांग्रेस नेता मुशर्रफ अली व कुलदीप पंवार तथा ज्योति डोभाल-अध्यक्ष व्यापार मंडल नई टिहरी , मौ0 परवेज, नवीन सेमवाल के द्वारा सभी प्रतिभागी टीमो की मौजूदगी में लॉन्च की गई ।

आज जिला पंचायत सभागार-बौराड़ी में आयोजक समिति की बैठक हुई। जिसमे प्रतिभागी टीमों, लीग का प्रारूप, प्राईज और तिथी पर चर्चा हुई। आयोजक समिति के संयोजक अशद आलम ने बताया की चैम्पियनशिप की 12 टीमें
(जिनमे – चम्बा-चेलेंजर्स, देवप्रयाग-ड्रीमर्स, घनसाली-गेंबलर्स, फकोट-फाईटर्स,गढ़वाल ग्रेटवंडर्स, लम्बगांव-लान्सर्स, कीर्तिनगर-नाईटर्स,बौराड़ी-ब्लास्टर्स,पौड़ीखाल-पाईरेट्स, चिन्याली-चैंम्पियन्स,टिहरी-टाईगर्स, जौनसारी-जगुआर्स शामिल हैं ) प्रतिभाग करेंगी। सभी 12 टीमों को 6-6 के दो पूल में रखा गया है। सभी टीम लीग राउंड में 5 से 6 लीग मैचेज खेलेंगी।
विजेता टीम को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र के साथ 21 हज़ार रूपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा , साथ ही उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी व प्रमाण पत्र के साथ नकद पुरस्कार दिया जायेगा। तीसरे नं की टीम को ट्रॉफी भेंट की जायेगी।
स मौके पर डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, प्रदेश सचिव राजेश नेगी आयोजन समिति अध्यक्ष अर्जुन बलूनी, उपाध्यक्ष गौरव परमार, नरेंद्र, प्रकाश,विश्वनाथ,विनोद बिष्ट, अनमोल,अमित बिष्ट,विजय रावत,राहुल चौहान, प्रवेश ड़बराल, दिवाकर बेलवाल, वसीम सिद्धिकी, फहाद शेख ,अफताब खान रोबिन रांगड़, गौरव गुसाई, रवि गुनसोला, आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!