25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जनवरी, 2023 । जनपद में दिनांक 25 जनवरी, 2023 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्सव का विषय ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम‘‘ “Nothing Like Voting, I Vote for Sure” है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल डाॅ. सौरभ गहरवार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराह्न 01ः00 बजे के बाद 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जनपद के स्कूलों/शिक्षण संस्थानों में चित्रकारी, पेंटिंग, निबन्ध आदि कार्यक्रमों कोविड-19 के दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकाॅल के अनुसार आयोजित करने के निर्देश दिये गये।

जनपद के समस्त विभागों एवं कार्यालयों में समस्त कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छटक् शपथ दिलाने के निर्देश दिये गये हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के फोटोग्राफ सोशल मीडिया हैंडल/वैबसाइट पर अपलोड किये जाने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय को उसी दिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!