भिलंगना ब्लाक सभागार में तहसील दिवस कल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

एसडीएम गोस्वामी ने अधिकारियों को उपस्थित रहने के दिये निर्देश

टिहरी/घनसाली 20 मार्च, लोकेन्द्र जोशी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 21 मार्च 2023 को घनसाली तहसील अंतर्गत विकास खण्ड भिलंगना के ब्लॉक सभागार में एडीएम के•के• मिश्र की अध्यक्षता मे तहसील दिवस आहूत किया गया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी घनसाली के.एन. गोस्वामी ने कहा कि,जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के मध्य नजर रखते हुए जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार तहसील घनसाली में 21 मार्च तृतीय मंगलबार को तहसील दिवस ब्लॉक मुख्यालय सभागार में होना सुनिश्चित किया गया है। जिसकी अध्यक्षता नव नियुक्त अपर जिलाधिकारी के. के. मिश्र करेंगे।

गोस्वामी ने कहा कि तहसील दिवस में सभी विभागों के अधिकारीयों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील दिवस के अवसर पर आम नागरिक अपनी संस्याओं के निस्तारण हेतु नियत स्थान पर उपस्थित रह कर समस्याओं का निस्तारण करवा सकेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!