Ad image

जय भारत सत्याग्रह यात्रा के तहत जिला मुख्यालय नई टिहरी में निकाली कांग्रेस जनों ने रैली

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप पवार का जोरदार स्वागत , किया पदभार ग्रहण

टिहरी गढ़वाल 25 अप्रैल 2023। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित देशभर में चलाए जा रहे हैं जय भारत सत्याग्रह यात्रा के अंतर्गत हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ जिला मुख्यालय नई टिहरी में कांग्रेस जनों ने डाइजर से नई टिहरी बस अड्डा पोस्ट ऑफिस मोलधार ओपन मार्केट बोराड़ी होते हुए होटल मधुबन तक विशाल रैली निकालकर जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो के नारों से शहर गुंजायमान रहा मधुबन चौक में रैली जनसभा में तब्दील हुई।

उपरोक्त कार्यक्रम के बाद शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार का कांग्रेस जनों द्वारा जोरदार स्वागत करते हुए उन्होंने पदभार ग्रहण किया

उपरोक्त कार्यक्रम में नवनियुक्त शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार ने हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने मुझ पर जो विश्वास जताया मैं प्रयास करूंगा कि आने वाले स्थानीय निकाय लोकसभा और पंचायत के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ा कर विजय हासिल करेंगे ।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस जन को बढ़-चढ़कर इस समय कांग्रेस की रीति और नीति को गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए लोग भारतीय जनता पार्टी की रीतियों और नीतियों से परेशान हो चुके हैं लोग बदलाव चाहते हैं।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रताप नगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि
प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया है बेरोजगार नौजवान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं महंगाई सातवें आसमान पर है माताएं बहने बुजुर्ग हताश निराश बैठे हैं इसलिए प्रत्येक कांग्रेस जन का कर्तव्य बनता है कि जनता की लड़ाई को सड़कों पर लड़े और आने वाले समय में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएं आम जनमानस अब कांग्रेस पार्टी पर टकटकी लगाए बैठे हैं।

पूर्व काबीना मंत्री सुरवीर सिंह सजवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास डेढ़ सौ वर्ष पुराना है कांग्रेस देश को आजाद कराया इस देश की आत्मा में कांग्रेस वास करती है।

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरवीर सिंह सजवान ,विधायक प्रताप नगर विक्रम सिंह नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला नरेंद्र राणा शांति प्रसाद भट्ट सैयद मुस्रफ अली आशा रावत दर्शनी रावत ममता उनियाल लक्ष्मी रावत मुरारीलाल कंडवाल देवेंद्र नौटियाल नरेंद्र चंद रमोला सूरज राणा विक्रम सिंह पवार मान सिंह रौतेला रमेश लाल भरत सिंह बुटोला बर्फ चंद रमोला साहब सिंह सजवान मुर्तजा बैग नवीन सेमवाल संदीप कुमार हरिओम भट्ट खुशीलाल गब्बर सिंह नेगी शक्ति प्रसाद जोशी आनंद सिंह बेलवाल जय वीर सिंह रावत ज्योति प्रसाद भट्ट नीमा नेगी बृहस्पति भाट रीता रावत अनीता रावत बलवीर सिंह कोहली जै सिंह रावत सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं नौजवान शामिल थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!