Ad image

हिमालय पर्यटन यात्रा 30 मई को

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 मई 2023। हिमालय पर्यटन संगठन का वार्षिक अधिवेशन इण्डेन गेट ऑफिस के प्रांगण बौराड़ी नई टिहरी में सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता श्री कमल सिंह महर द्वारा की गयी। 

अधिवेशन में वर्ष 2002-23 का वार्षिक लेखा जोखा, तैयार किया गया। जिसका ऑडिट एवं बैलेंस शीट बनाने हेतु चार्टर अकाउंटेंट  से तैयार कराकर जिला कोषागार रजिस्ट्रेशन कार्यालय, नई टिहरी में जमा करेंगे।  साथ ही संगठन के अध्यक्ष जगजीत सिंह नेगी ने कहा कि हिमालय पर्यटन संगठन की विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी ‘हिमालय पर्यटन वार्षिक यात्रा दिनांक 30-05-2023 को मल्डसैन थाती डागर में आयोजित की जाएगी। जहां पर गंगा दशहरा मेला शिव मंदिर मल्ड में स्थानीय लोगों द्वारा नियमित आयोजन किया जा रहा है। 

पर्यटन विकास यात्रा बैठक में जगदम्बा प्रसाद डबराल (संरक्षक) राजेंद्र अग्रवाल कमल सिंह महर, जगजीत सिंह, भगवान चन्द रमोला, महेश बलूनी, डा. यू. एस. नेगी, प्रेम सिह कुमाई आदि व उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!