Ad image

कुलपति डा0 ध्यानी ने घर में जाकर दिया अभिनव को नियुक्ति पत्र

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 अक्टूबर 2022। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 पी0पी0 ध्यानी ने श्री अभिनव बैंजवाल को उनके ऋषिकेश में स्थित आवास में स्वंय जाकर कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्य करने हेतु ’नियुक्ति पत्र’ प्रदान किया। जिस पर उनकी पूज्य माता जी व भाईयों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की।

अवगत करा दें कि श्री अभिनव बैंजवाल के पूज्य पिताजी डा0 गिरिश चन्द्र बैंजवाल, जो विश्वविद्यालय के ऋषिकेष परिसर में सह आचार्य, अर्थशास्त्र के पद पर कार्यरत थे, का दिनांक 27 मई, 2022 को आकस्मिक निधन हो गया था, जिससे उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा की गांरटी देना जरूरी था। उत्तराखण्ड मृतक आश्रित भर्ती नियमावली 2019 में वर्णित सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत डा0 गिरिश चन्द्र बैंजवाल की मृत्यु सेवाकाल में होने के कारण उनके आश्रित पुत्र श्री अभिनव बैंजवाल को विश्वविद्यालय के ऋषिकेष परिसर में रिक्त ’कनिष्ठ सहायक’ के पद पर ’अनुकम्पा के आधार पर’ नियुक्ति देने हेतु कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट ने मा0 कुलपति से सिफारिश की। जिसे मा0 कुलपति ने, अपने अधिकार और शक्तियों के तहत, अनुमोदित किया और अभिनव बैंजवाल को ’नियुक्ति पत्र’ घर में जाकर देने का निर्णय किया। कुलपति डा0 ध्यानी की इस अनूठी पहल का परिसर में कार्यरत षिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा भूरि भूरि प्रषंसा की गयी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!