फूलों की खेती से आत्मनिर्भर हो रहे किसान

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

सजावट के लिए सर्वाधिक डिमांड वाला लीलियम पुष्प का उत्पादन सीमांत जनपद चमोली में भी शुरू

चमोली 30 मई,2023 । सजावट के लिए सर्वाधिक डिमांड वाला लीलियम पुष्प का उत्पादन सीमांत जनपद चमोली में भी शुरू हो गया है। फूलों की खेती को बढावा देने और कम समय में किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग द्वारा कुछ महीने पहले लीलियम बल्ब रोपित किए गए थे। जिनसे अब उत्पादन शुरू हो गया है।

उद्यान विभाग द्वारा किसानों को फूलों की पैकेजिंग सामग्री के साथ ही विपणन के लिए उचित मार्केट की व्यवस्था भी की गई है। फलस्वरूप किसानों द्वारा राज्य और राज्य के बाहर भी फूलों का विपणन किया जा रहा है। लीलियम बल्ब से 60 से 70 दिनों के अल्प समय में पुष्प उत्पादन से किसान खासे उत्साहित है। लीलियम पुष्प विपणन से किसानों को अच्छी आय भी होने लगी है। अभी शुरुआत में ही किसानों द्वारा करीब तीन हजार स्टिक तैयार कर बेची जा चुकी है। जिले में फूलों की खेती के प्रति किसानों का रुझान भी बढ़ने लगा है। उद्यान विभाग द्वारा पहले चरण में जनपद के 10 किसानों के 16 पॉलीहाउस में 25 हजार लीलियम बल्ब रोपित किए गए थे। जिनसे उत्पादन शुरू हो गया है। आने वाले समय में अन्य किसानों को भी इससे लाभान्वित करने की योजना है।

Share This Article
error: Content is protected !!