यात्री वाहन पल्टा, 4 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11जून 2023। घनसाली से 30 किमी पहले केमुण्डा खाल मन्दिर से पहले घनसाली की ओर एक वाहन टेम्पो ट्रेवर्लस सड़क पर पलट गया है, जिससे कुछ यात्रियों को चोटे आयी है ।

चौकी चमियाला थाना घनसाली द्वारा राहत वचाव कार्य किया गया । चौटिल 04 यात्रियों को रेस्क्यू कर उपचार हेतु 108 एम्बलेन्स की मदद से नजदीकी चिकित्सालय वेलेश्वर चमियाला भिजवाया गया । वाहन संख्या UK 07 TD 0025 में गुजरात के कुल 09 तीर्थ यात्री सवार थे जो चारधाम यात्रा मैं उत्तरकाशी से केदारनाथ के लिये निकले थे कि अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया जिससे वाहन को स़ड़क पर पलट गया था । वाहन में सवार समस्त यात्रियों खतरे से बाहर है। सभी 9 यात्रियों में से 03 घायलों का बेलेश्वर में प्राथमिक उपचार किया गया है व 01 व्यक्ति के सीने में चोट है जिसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!