Ad image

जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे  प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्थानीय परंपराओं के साथ किया भव्य स्वागत

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 24 जून 2023। (डॉ वीके रतूड़ी)। 26 से 28 जून को ऋषिकेश में होने वाली जी 20 बैठक में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमान उत्तराखंड पहुंचने लगे हैं।

आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रातः की फ्लाइट से जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने ब्राजील से तीन प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पहुंचे। जिनका स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से ढोल दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया।

जी 20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील के 3 डेलीगेट्स टियागो अल्मेडा पिंटो, एंटोनियो फ्रीटास व मार्डेन डी मेलो बारबोझा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जिनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी टिहरी शालिनी पंत, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, सहित स्थानीय कलाकार जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!