Ad image

कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना, 2 की मौत 10 घायल

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली 15 जुलाई,2023। कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर शनिवार को प्रातः 11ः30 बजे स्थान घनियाल धार के समीप एक मैक्स वाहन संख्या यूके-11टी0ए0-2388 अनियंत्रित होकर लगभग तीन सौ मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित 12 व्यक्ति सवार थे। जिनमें से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हुई है और 10 व्यक्ति घायल हुए है। जिला प्रशासन द्वारा गंभीर रूप से घायल चार व्यक्तियों को सीएचसी बैजनाथ तथा अन्य घायलों को पीएचसी ग्वालदम लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। जबकि मृतक व्यक्तियों के शव सीएचसी थराली लाए गए है।

दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के नामः-
1 राजेन्द्र चौधरी पुत्र सुखडी चौधरी, उम्र 55 वर्ष जिला बैथिया, बिहार हॉल निवास ग्वालदम।
2 सरस्वती देवी पत्नी कृष्णानंद, उम्र 43 वर्ष, रैतोली सिरकोट-बागेश्वर शामिल है।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति-
1 फुनी देवी पत्नी प्रताप राम उम्र 45 वर्ष,
2 दाबू-बागेश्वर, अमित नेगी पुत्र कलम सिंह नेगी, उम्र 34 वर्ष, निवासी उतरौ-कर्णप्रयाग,
3 सन्यासी बाबा नाम पता अज्ञात,
4 कमल किशोर, एसएसबी जवान ग्वालदम।

दुर्घटना में सामान्य घायल व्यक्ति-
1 रोहित शाह पुत्र गंभीर शाह (वाहन चालक) उम्र 28 वर्ष पता बैनोली, थराली।
2 प्रवीन पुत्र अशोक कुमार, उम्र, 27 वर्ष, पता मयूर विहार फेस-1 दिल्ली।
3 अनीता पुत्री प्रताप राम, उम्र 19 वर्ष, पता दाबू-बागेश्वर।
4 हरेन्द्र सिंह पुत्र नारायण सिंह, उम्र 47 वर्ष, थाला- तलावडी।
5 गौरव पाण्डे पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डे, उम्र 21 साल, जौला-ग्वालदम।
6 मंजू पुत्री मोहन सिंह, उम्र 37 वर्ष, पता बुडजोला-ग्वालदम।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!