टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने आपदा ग्रसित क्षेत्रों का लिया जायजा, क्षतिग्रस्त सम्पति का आंकलन करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 जुलाई 2023। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने आपदा ग्रसित क्षेत्रों का पैदल ही लिया जायजा ‌तथा शासन प्रशासन को क्षतिग्रस्त सम्पति का आंकलन करने के सख्त निर्देश दिए।

श्री उपाध्याय ने आज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बुड़ोगी व जाखणीधार क्षेत्र के ग्राम सभा उठड व अन्य स्थानों का पैदल ही निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देश पर हमारे पार्टी के सभी विधायक व मंत्री आपदा की इस घड़ी में जनता के साथ हैं व उनके बीच हैं । उन्होंने कहा यदि गांव में किसी भी तरह की कोई आपदा या किसी का घर अगर क्षतिग्रस्त हुआ है तो अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वह तत्काल आकलन कर उन्हें राहत पहुंचाएं। साथ ही साथ विधायक ने अधिकारियों को गांव में जाकर बारिश से हुई क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए ।

विगत दिवस भी विधायक किशोर उपाध्याय ने विधानसभा क्षेत्र के चंबा व जाखणीधार में आपदा ग्रसित क्षेत्रों का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!