Ad image

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय कीर्तिनगर के स्थलीय निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 जुलाई, 2023। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को तहसील कार्यालय, कीर्तिनगर का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी/ पटल सहायकों से कार्यों की जानकारी लेतेे हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय में संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बायोमैट्रिक उपस्थिति को चैक करने, आपदा क्षति का तत्काल मुआवजा देने, न्यायालय वादों एवं धारा-4 के वादों का समयान्तर्गत त्वरित निस्तारण, विरासतन मामलों का शतप्रतिशत निस्तारण करने तथा समस्त अधिकारी/पटल सहायकों द्वारा अपने-अपने पटलों से संबंधित पत्रावलियों का संचरण प्राथमिकता पर ई-ऑफिस के माध्यम से करने के निर्देश दिये गये।

साथ ही कार्यालय में फाइलों का रख-रखाव, साफ-सफाई, फायर सेफ्टी, प्रत्येक अधिकारी/पटल सहायकों की टेबल पर नेम प्लेट लगाने, आलमारियों में रखी फाइलों की सूची चस्पा करने अन्य समस्त व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द करने के निर्देश दिये।
उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर सोनिया पंत ने बताया कि विरासतन मामलों, राजस्व वाद, धारा-4 के वाद, वसूली, आरसी, न्यायालय वाद आदि के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर तहसील कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!